लखनऊ, फरवरी 16 -- मुख्य सचिव एसपी गोयल ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में उद्योगों एवं मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए भूमि बैंक को बनाने और विस्तारित करने की जरूरत है। प्रदेश में निवेश के बढ़ते रुझान को देखते हुए समयबद्ध भूमि अधिग्रहण, विकास व आवंटन की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए। साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं सड़क, विद्युत, जलापूर्ति व लॉजिस्टिक्स की उपलब्धता पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्य सचिव ने सोमवार को औद्योगिक विकास प्राधिकरणों और आवास विकास परिषद द्वारा अर्जित, विकसित तथा आवंटित भूमि की प्रगति समीक्षा के दौरान कहा कि औद्योगिक निवेश को गति देने व मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को सशक्त बनाने के लिए भूमि की उपलब्धता जरूरी है। चालू वित्तीय वर्ष में भूमि आवंटन के लिए 78 हजार एकड़ का लक्ष्य है। अगले वित्तीय वर्ष तक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.