आदित्यपुर, नवम्बर 27 -- औद्योगिक क्षेत्र स्थित उद्योगों को भी अब आदित्यपुर नगर निगम को होल्डिंग टैक्स का भुगतान करना होगा। इसको लेकर नगर निगम ने पहल तेज कर दी है। पहले चरण में पानी का उपयोग करने वाले 70 उद्योगों को नोटिस जारी किया गया है। निगम ने स्पष्ट किया है कि होल्डिंग टैक्स का भुगतान नहीं करने पर संबंधित उद्योगों का पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा।हाई कोर्ट पहुंचा था मामला दरअसल, औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी लंबे समय से होल्डिंग टैक्स का विरोध करते रहे हैं। उनका तर्क है कि वे पहले से ही जियाडा को विभिन्न मदों में शुल्क का भुगतान करते हैं। ऐसे में दो अलग-अलग संस्थाओं को टैक्स और शुल्क देना उनके लिए अतिरिक्त आर्थिक बोझ है। इस मुद्दे को लेकर मामला हाईकोर्ट तक भी पहुंचा था। यह भी पढ़ें- झारखंड के सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 63 प्रतिशत DA, ...