बिजनौर, मार्च 19 -- बिजनौर। डीएम ने कहा कि शासन की औद्योगिक नीतियों का प्रभावी क्रियान्वयन करते हुए अधिक से अधिक निवेश आकर्षित किया जाए। जिससे रोजगार के अवसर बढ़ सकें। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए निवेशकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। डीएम ने निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित विभागीय प्रकरणों को भी जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश विभागीय अधिकारी को दिए। उन्होंने उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया कि जिले में औद्योगिक विकास में गतिशीलता लाने के उद्देश्य से निवेशकों एवं उद्यमियों के सम्मुख आने वाली समस्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.