उद्योगों के व्यावसायिक हित के लिए जनता न झेले परेशानी, हाईकोर्ट के आदेश पर डीसी हुए सख्त
सराईकेला, मई 22 -- राजनगर। औद्योगिक विकास और व्यावसायिक हितों की आड़ में आम जनता को असुविधा नहीं झेलनी पड़ेगी। झारखंड हाईकोर्ट के इस कड़े रुख के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह से रेस हो गया। इसी संदर्भ में डीसी नीतीश कुमार सिंह ने राजनगर प्रखंड अंतर्गत रूंगटा माइन्स प्राइवेट लिमिटेड के चालियामा स्टील प्लांट परिसर और आसपास क्षेत्रों का दौरा किया। डीसी ने भारी वाहनों के अवैध संचालन, पार्किंग व्यवस्था, प्रतिदिन वाहनों के आगमन और बीते एक महीने में हुई सड़क दुर्घटनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने विभिन्न ब्लैक स्पॉट और दुर्घटना संभावित स्थलों का खुद स्थल निरीक्षण कर यातायात प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को कई कड़े दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- सड़क हादसों पर सख्त हुआ प्रशासन,अवैध कट बंद करने व हेलमेट जांच के निर्देशहाईकोर्ट की खंडपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.