लखनऊ, जून 27 -- इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए ) लखनऊ चैप्टर ने विश्व एमएसएमई दिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया। इसमें एमएसएमई उद्यमियों व विभागीय अधिकारियों ने उद्योग विकास की संयुक्त रणनीति पर चर्चा की। तकनीक व नवाचार को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने कहा कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को हासिल करने में एमएसएमई क्षेत्र की भूमिका सबसे अहम होगी। तकनीक, नवाचार, डिजिटलीकरण और वैश्विक बाजारों से जुड़कर भारतीय उद्योग नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की उद्योग और एमएसएमई से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल बना है। यह भी पढ़ें- एमएसएमई कॉन्क्लेव में नवाचार और तकनीक पर जोर साथ ही 'वोकल फॉर लोकल' और 'लोकल टू ग्लोबल' अभियान ने स्थानीय उत्प...