उद्योगों के उन्नयन के लिए करें आन लाइन आवेदन
संतकबीरनगर, मई 24 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। तकनीकी उन्नयन योजना (टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन) के तहत उद्यमी आवेदन कर अपने उद्योगों को और विकसित कर सकते हैं। यह जानकारी उपायुक्त उद्योग राज कुमार शर्मा ने दी है।उन्होंने बताया कि सूक्ष्म उद्योगों एवं लघु उद्योगों में तीन वर्ष या इससे अधिक वर्षों से संचालित इकाईयां विनिर्माण क्षेत्र में पुरानी मशीनों को उच्चीकृत तकनीक के अपग्रेडेशन की इच्छुक है वे आवेदन कर सकते हैं। ऐसे उद्यमियों से विभागीय पोर्टल https://msme.up.gov.in पर आनलाईन आवेदनआमंत्रित किये जा रहे हैं। इस योजना से सम्बंधित अन्य किसी जानकारी अथवा सहायता के लिए किसी भी कार्य दिवस में जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, मुखलिसपुर रोड औद्योगिक कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.