उद्योगों के अनुरूप कौशल विकास और रोजगार पर सहमति
रांची, मई 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड चैंबर के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसाइटी के मिशन डायरेक्टर सह सीईओ शैलेन्द्र कुमार लाल के साथ बैठक की। इसमें राज्य में उद्योग आधारित कौशल विकास को बढ़ावा देने, युवाओं को रोजगार से जोड़ने और औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप स्किलिंग कार्यक्रम चलाने पर विस्तृत चर्चा हुई। चैंबर ने बताया कि दोनों संस्थाओं के बीच आगामी 15 दिनों के भीतर एक एमओयू पर हस्ताक्षर करने की सहमति बनी है। इसके अतिरिक्त, युवाओं के लिए जॉब फेयर आयोजित करने और इंडस्ट्री-बेस्ड प्रोग्राम शुरू करने पर भी सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।बैठक में चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, महासचिव रोहित अग्रवाल, विनय कुमार, बिश्वरूप ठाकुर, रोहित पोद्दार, प्रियंक भगत और आलोक सिंह उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.