रुडकी, सितम्बर 11 -- रुड़की, कार्यालय संवाददाता। रुड़की स्मॉल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की ओर से आयोजित संवाद में मुख्य अतिथि जेएम दीपक रामचंद्र शेठ ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी सूक्ष्म और लघु उद्योग लगातार काम कर विकास में अहम योगदान दे रहे हैं। उन्होंने उद्यमियों के इन प्रयासों की सराहना की। कहा कि उद्योगों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने उद्योगों के हित में ऐसे संवाद कार्यक्रम लगातार आयोजित करने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: रुड़की में उद्योगों की समस्याओं पर अधिकारियों से संवाद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...