प्रयागराज, अप्रैल 10 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उद्योगों से जुड़ी समस्याओं और विद्युत आपूर्ति को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यूपीएसआईए और विद्युत विभाग के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उद्योगपतियों ने बिजली आपूर्ति, लोड, बिलिंग और तकनीकी दिक्कतों से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए।उद्यमियों ने बताया कि अनियमित विद्युत आपूर्ति, अधिक बिलिंग तथा तकनीकी बाधाओं के कारण उत्पादन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने विभाग से त्वरित समाधान और स्थायी व्यवस्था की मांग की। इस पर विद्युत विभाग के अधिकारियों ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।बैठक में विद्युत विभाग की ओर से सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर केके सरस्वत, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर आशीष सिन्हा, अधिशासी अभियंता रचित खन्ना, नैनी के एसडीओ मदन तथा जेई मु...