लखनऊ, अगस्त 24 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता युवाओं को प्रशिक्षण देने के साथ ही प्रशिक्षण कार्यक्रम को उद्योगों की वर्तमान व भविष्य की आवश्यकताओं से जोड़ा जाना जरूरी है। ऐसे में उद्योगों की मांग के अनुसार जल्द कौशल पाठ्यक्रम तैयार किए जाएंगे। उद्योगों की मांग आधारित पाठ्यक्रम, आधुनिक तकनीक, व्यावहारिक प्रशिक्षण और उद्योगों के साथ सीधा समन्वय विकसित किया जाएगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रमों का महत्व यह निर्देश में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने दिए। विधानसभा कार्यालय में विभागीय अधिकारियों व डेलॉयट के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि हर जिले में स्थानीय उद्योगों की आवश्यकता व रोजगार की संभावनाओं का आकलन कर उसके अनुरूप कौशल प्रशिक्षण की कार्ययोजना तैयार करें। इसके साथ ही इंडि...