उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप शोध को बढ़ावा देगा एनआईटी
जमशेदपुर, सितम्बर 3 -- जमशेदपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर की ओर से बुधवार को बिष्टूपुर के एक होटल में मिनी इंडस्ट्री-अकादमिया कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। 'अनुसंधान, नवाचार, परीक्षण एवं प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के माध्यम से उद्योगों का सशक्तीकरण' विषय पर आयोजित कॉन्क्लेव का उद्देश्य उद्योग और संस्थान के बीच सहयोग बढ़ाना तथा संस्थान की तकनीकी क्षमताओं को उद्योगों की व्यावहारिक जरूरतों से जोड़ना था।
मुख्य अतिथि का भाषण मुख्य अतिथि शेखर डे ने नवाचार को समय की जरूरत बताते हुए उद्योग और अकादमिक जगत के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया। निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार ने कहा कि संस्थान खासकर एमएसएमई के विकास के लिए अनुसंधान, परामर्श और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। डीन (रिसर्च एंड कंसल्टेंसी) प्रो. सतीश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.