उद्योगपुरम में विकास कार्यों की धीमी गति पर जताया आक्रोश
मेरठ, मई 11 -- उद्योग मंदिर परतापुर में सोमवार को इंडस्ट्रियल एस्टेट मैनुफैक्चरिंग एसोसिएशन पदाधिकारियों, उद्यमियों एवं यूपीसीडा अधिकारियों के बीच बैठक हुई। इसमें उद्योगपुरम में चल रहे विकास कार्यों को चर्चा की। उद्यमियों ने यूपीसीडा द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों के प्रति गहरा असंतोष व्यक्त किया। बैठक में उद्यमियों ने कहा कि उद्योगपुरम में नाले, सड़कें, विद्युत पोल, विद्युत लाइनें एवं अन्य आधारभूत कार्य धीमी गति से चल रहे हैं। कई स्थानों पर खुदाई कर कार्य अधूरा छोड़ दिया है। बैठक में नालों की पुलिया तोड़ने के बाद लंबे समय तक पुनर्निर्माण नहीं किए जाने का मुद्दा उठाया। साथ ही इकाइयों के सामने केवल 100 एमएम स्लैब डाले जाने पर अंसतोष जताया। कहा कि भारी वाहनों की आवाजाही को देखते हुए कम से कम 200 एमएम स्लैब डाले जाने चाहिए। उद्यमियों ने आग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.