नई दिल्ली, जून 21 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। क्राइम ब्रांच ने उद्योगपति से गैंगस्टर के नाम पर रंगदारी मांगने के मामले का खुलासा करते हुए शुक्रवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उद्योगपति के कर्मचारी ने ही पूरी साजिश रची थी। डीसीपी संजीव यादव ने रविवार को बताया कि साहिल लूथरा की कंपनी पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के लिए हथियार व अन्य उत्पाद बनाती है। साहिल से बीते साल सितंबर-अक्तूबर में व्हाट्सऐप के जरिये 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी मांगने वाले ने खुद को कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बरार गैंग का सदस्य बताया था। उसने रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़ित की शिकायत पर अक्तूबर में चाणक्यपुरी थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद मई से दोबारा साहिल लूथरा को गोल्डी बरार के नाम से धमकियां मिलनी शुरू हो गईं...