फरीदाबाद, मार्च 31 -- फरीदाबाद। फरीदाबाद के उद्योगपति और समाजसेवी राजकुमार जैन ओसवाल को भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर मंगलवार को नई दिल्ली में प्रतिष्ठित जैन समाज रत्न अलंकरण से सम्मानित किया गया। यह सम्मान दिल्ली के जैन समाज द्वारा उनके उत्कृष्ट सामाजिक, धार्मिक एवं जनहित कार्यों के लिए प्रदान किया गया। इस मौके पर उनके परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन भगवान महावीर मेमोरियल हॉल में सुबह 9 बजे भव्य रूप से किया गया, जिसमें देशभर से जैन समाज के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह में आचार्य महाश्रमण के विद्वान शिष्यों ने अपने आशीर्वचन प्रदान किए।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान दिल्ली पुलिस के उपायुक्त राजा बांठिया ने विषय प्रस्तुति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.