जमशेदपुर, मार्च 28 -- उद्योगपति कैरव गांधी के अपहरण केस में पुलिस की कार्रवाई हर स्तर पर शुरू है। पिछले सप्ताह पुलिस ने कैरव गांधी का कोर्ट में बयान दर्ज कराया है। अब पुलिस अपहरण केस में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कराने की तैयारी में है। इससे जेल में जल्द टीआई परेड हो सकती है, ताकि अपहरण केस में समय से आरोपपत्र दायर हो सके। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने कहा कि पीड़ित की इच्छा से टीआई परेड मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगा, जिससे आरोपियों की कानूनी दृष्टि से पहचान हो सके। मालूम हो कि बिष्टूपुर निवासी उद्योगपति के पुत्र कैरव गांधी का 13 जनवरी की दोपहर कदमा-सोनारी लिंक रोड से कार समेत अपहरण हुआ था। पुलिस ने 26 जनवरी को बरही के हाइवे से कैरव गांधी को बरामद किया था। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज एवं मोबाइल लोकेशन के आधार पर पटना, नवादा, गयाजी, कोलकाता एवं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.