कन्नौज, मार्च 9 -- तिर्वा, संवाददाता। कस्बे के गांधी चौराहे पर एक गेस्ट हाउस में समाजवादी के होली मिलन समारोह में आए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। उन्हीं के इशारे पर देश की पालसी तय करती है। जिससे आम आदमी की हालत खराब हो गई है। भाजपा के कारनामों से किसान, मजदूर, व्यापारी सभी वर्ग दुखी है। अगले विधानसभा चुनाव में जनता इनको सबक सिखाने का काम करेगी।सोमवार को समाजवादी पार्टी ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आए नेता प्रति पक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने पत्रकारों के सवालों के उत्तर देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के पैसा नहीं है। जिससे कोई भी विकास कार्य नहीं करा पा रही है। सपा द्वारा कराए गए विकास कार्य भी अधूरे पड़े हुए हैं। सरकार केवल उनका नाम बदल रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था...