रांची, मार्च 14 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड विधानसभा में प्रिंस खान और उनके गुर्गों की ओर से उद्योगपतियों को मिल रही धमकी का मामला शनिवार को सदन में उठा। भोजनावकाश के बाद नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रिंस खान व्यवसायियों और उद्योगपतियों को धमकी दे रहा है। पुलिस प्रशासन से बात करने पर कहा जाता है कि वह दुबई में रहता है। पिछले एक साल में रंगदारी से लेकर गोलीबारी की करीब 60 घटनाएं हो चुकी हैं। प्रिंस खान के गुर्गे खुलेआम वसूली कर रहे हैं। अगर राज्य की पुलिस 10 लोगों पर सख्ती से कार्रवाई करेगी तो कोई अगर पाकिस्तान में ही क्यों नहीं बैठा हो आगे उसकी रंगदारी मांगने की हिम्मत नहीं होगी।झरिया विधायक रागिनी सिंह और बरही के विधायक मनोज यादव ने भी मामला उठाया। रागिनी सिंह ने कहा कि प्रिंस खान को भगाने में किसका हाथ था, वह किसके...