गुड़गांव, जुलाई 1 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (पीएफटीआई) ने उद्योग, व्यापार, कौशल विकास और व्यवसायिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इसकी शुरुआत पीएफटीआई के अध्यक्ष दीपक मैनी, उपाध्यक्ष डॉ. एसपी अग्रवाल ने की। बैठक में महानिदेशक एडवोकेट आरएल शर्मा ने कहा कि आज उद्योग जगत, एमएसएमई और व्यापारी वर्ग के लिए यह आवश्यक है कि वे एक तरफ सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं और दूसरी तरफ उन छिपे हुए खतरों को भी समझें, जो धीरे-धीरे किसी भी व्यवसाय को कमजोर कर देते हैं। डॉ. अंशुल ढींगरा ने एक महत्वपूर्ण सुझाव रखा कि पीएफटीआई का ऑनलाइन पोर्टल राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों के लिए एक प्रभावी मंच बन सकता है। इसके माध्यम ...