गोरखपुर, जून 4 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदेशव्यापी पौधरोपण अभियान के तहत इच्छुक कृषकों, एफपीओ, स्वयंसेवी संगठनों एवं संस्थाओं को निशुल्क पौधे वितरित किए जाएंगे। यह जानकारी अधीक्षक राजकीय उद्यान पारसनाथ ने दी। उन्होंने बताया कि प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं निदेशालय उद्यान विभाग ने प्रदेश में 05 करोड़ वृक्षारोपण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत उद्यान विभाग को कुल 71 हजार पौधों के रोपण का लक्ष्य मिला है। इस कड़ी में शुक्रवार से राजकीय उद्यान मोहद्दीपुर परिसर से विभिन्न प्रजाति के पौधों का निशुल्क वितरण शुरू होगा। उन्होंने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकाधिक पौधे लगाने की अपील की। यह भी पढ़ें- आज से शुरू होगा एक पौधा मां के नाम वृक्ष भंडारा अभियान ...