चाईबासा, मार्च 15 -- चाईबासा। उद्यान विभाग के मझगांव, मनोहरपुर तथा सोनुवा स्थित बागानों की नीलामी की जाएगी। इन बागानों में कुल 170 आम के वृक्ष हैं, जो बहुत ही अच्छी क्वालिटी के हैं। उद्यान विभाग के द्वारा इन तीनों केंद्रों की नीलामी की जाएगी, जिसमें प्रोजनी बाग मझगांव कूल 109, प्रखंड नर्सरी सोनूआ में 17 तथा प्रखंड नर्सरी मनोहरपुर में कुल 45 पेड़ लगे हैं। विभाग के अनुसार सभी पेड़ बहुत अच्छी क्वालिटी के आम के पेड़ हैं, जिनमें अच्छा मंजर भी लगा है। इन सभी पेड़ों की नीलामी कराई जाएगी। जिला उद्यान पदाधिकारी विश्वजीत सिन्हा ने बताया कि नीलामी की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...