रामपुर, मार्च 18 -- रामपुर। कृषि विज्ञान केंद्र धमोरा में एकीकृत बागवानी विकास योजनांतर्गत दो दिवसीय कृषक गोष्ठी का शुभारंभ कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने किया। कार्यक्रम में प्रदर्शनी, कृषक गोष्ठी, तकनीकी सत्र व द्वितीय दिवस में भ्रमण आदि कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। प्रदर्शनी मेला में उद्यान विभाग द्वारा किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रगतिशील किसान धर्मेंद्र ने पालीहाउस की नवीनतम तकनीक से अवगत कराया। कलर कैपिशमकम, रंगीन शिमला मिर्च उत्पादन के बारे में किसानों को जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिकों ने औद्यानिक खेती करने के नई तकनीकी के बारे में सुझाया। उद्यान के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले 10 किसानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राजकीय अधीक्षक उद्यान अजय कुमार, ब्लॉक प्रमुख मिलक अर्चना गंगवार, ज्येष्ठ गन्ना विकास न...