गोंडा, सितम्बर 27 -- गोण्डा, संवाददाता। किसानों को बागवानी और आधुनिक खेती से जोड़ने के लिए उद्यान विभाग की योजनाओं के तहत अनुदान का लाभ दिया जा रहा है। एकीकृत बागवानी मिशन और सीएमएसएचएम के तहत निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार पंजीकृत किसानों से आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग ने किसानों से जल्द आवेदन जमा करने की अपील की है। जिला उद्यान अधिकारी रश्मि शर्मा ने बताया कि योजनाओं के तहत केला, पपीता, आम, स्ट्रॉबेरी, ड्रैगन फ्रूट, मचान से खेती सहित विभिन्न कार्यक्रम शामिल किए गए हैं। इन कार्यक्रमों के लिए पंजीकृत किसानों को पहले आओ, पहले पाओ के क्रम में लाभ दिया जाएगा।जिन किसानों ने संबंधित योजनाओं के लिए पंजीकरण कराया है, वे अपने पंजीकृत आवेदन के साथ बिल-बाउचर जिला उद्यान विभाग के कार्यालय में जमा कर सकते हैं। आवेदन आगामी कार्य...