भभुआ, दिसम्बर 22 -- किसानों ने फल, फूल, सब्जी के अलावा औषधीय पौधों की लगाई प्रदर्शनी किसानों की उपज का जिला स्तरीय समिति के विशेषज्ञों ने किया मूल्यांकन (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। संयुक्त कृषि भवन परिसर में सोमवार को दो दिवसीय किसान मेला-सह-उद्यान प्रदर्शनी आयोजित हुई। इसका उद्घाटन डीएम नितिन कुमार सिंह ने किया। उद्घाटन के बाद डीएम ने किसानों द्वारा फल, सब्जी व फूल के लगाए गए स्टॉल का बारी-बारी से अवलोकन किया। इस दौरान डीएम ने किसानों के उत्पादों को सराहा एवं उनके हौसले बढ़ाए। आत्मा के उप परियोजना निदेशक नवीन कुमार ने बताया कि उद्यान प्रदर्शनी का आयोजन 23 दिसंबर तक किया जाएगा। मेले में किसानों द्वारा अपने उत्कृष्ट उत्पादों फल, फूल एवं सब्जी को प्रदर्शित किया। उन्होंने बताया कि सब्जियों में पत्तागोभी, फूलगोभी, मिर्च, शिमला मिर्च...