बेगुसराय, जनवरी 11 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। बिहार सरकार के उद्यान निदेशालय अंतर्गत कृषि विभाग की ओर से मुंगेर में आयोजित प्रमंडल स्तरीय उद्यान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गढ़हरा के कील निवासी विजय कुमार राय के पुत्र डॉ. अमित कुमार राय व गढ़हरा निवासी शालिनी को सम्मानित किया गया। अमित ने झेन गार्डन की प्रस्तुति दी जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन का खिताब मिला। उन्हें पुष्प की एक प्रजाति फिलोडेंडोंन के प्रदर्शन में दूसरे स्थान जबकि पुष्प प्रजाति कोलियस के प्रदर्शन में उन्हें तृतीय स्थान मिला। पुष्प प्रजाति क्रोटन के प्रदर्शन में गढ़हरा निवासी शालिनी को तृतीय स्थान मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.