पाकुड़, मार्च 19 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। उद्योग विभाग, झारखंड के निर्देशानुसार जिला उद्योग केन्द्र, पाकुड़ द्वारा महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिला उद्योग केन्द्र शिविर कार्यालय के सभागार में गुरूवार को कार्यशाला होगी। कार्यशाला का उद्देश्य जिले की महिलाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना, उपलब्ध सरकारी योजनाओं की जानकारी देना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करना है। इस अवसर पर संबंधित विभागों के पदाधिकारी, विशेषज्ञ एवं सफल उद्यमी महिलाओं द्वारा अपने अनुभव साझा किए जाएंगे तथा विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। जिला उद्योग केन्द्र ने सभी इच्छुक महिला उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों एवं ...