फरीदाबाद, फरवरी 11 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। अपराध शाखा सेक्टर-30 ने शहर के एक उद्यमी से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी वसूलने पंजाब से आए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक बदमाश ने मंगलवार रात को पुलिस गिरफ्त से भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को फिर से काबू कर लिया था। बदमाश ने पुलिस कर्मी से पिस्तौल छीनकर उनपर फायरिंग की थी। पुलिस के मुताबिक गत वर्ष 17 दिसंबर को पीड़ित उद्यमी के पास विदेशी नंबर से व्हाटसऐप पर पांच करोड़ की रंगदारी देने के लिए फोन आया था। पांच करोड़ की रंगदारी मांगने से उद्यमी और उसके परिवार में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने अपनी सतर्कता बढ़ा दी थी। दो फरवरी को दिन के समय दो-तीन संदिग्ध युवक पीड़ित उद्यमी के घर के आस-पास देखे गए थे। वे घर की रेकी करने के बाद वहां से चले गए थे। पांच फरवरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.