बगहा, जून 2 -- बेतिया, हमारे संवाददाता। उद्योग विभाग की ओर से जून माह के दूसरे सप्ताह में उद्यमी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले उद्यमियों की सूची उद्योग विभाग के द्वारा तैयार की जा रही है। जिलाधिकारी तरनजोत सिंह के निर्देश के आलोक में आयोजित होने वाले इस उद्योग संवाद कार्यक्रम में उद्यमियों की समस्याओं, मांग और जिले में औद्योगीकरण की दिशा में कई महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में बातचीत की जाएगी। उद्योग विभाग के महाप्रबंधक रोहित राज ने बताया कि इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए टीम का गठन कर लिया गया है। शीघ्र ही तिथि का निर्धारण कर दिया जाएगा। फिलहाल उद्यमियों की सूची तैयार कर जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, बियाडा के प्रतिनि...