बलिया, सितम्बर 11 -- बलिया। विकास भवन सभागार में उद्यमी लॉंच पैड के तहत सीएम युवा क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन दो पालियों में किया गया, जिसमें 300 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

कार्यशाला की पहली पाली प्रथम पाली में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा), मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) तथा एक जनपद एक व्यंजन (ओडीओसी) योजनाओं के संबंध में प्रतिभागियों को को जानकारी दी गई। अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए युवाओं को अपना उद्योग स्थापित कर स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यशाला की दूसरी पाली द्वितीय पाली में विभिन्न बैंकों के जिला समन...