लखनऊ, जुलाई 19 -- 25 पदों के लिए 438 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा निवेश परियोजनाओं में मददगार बनेंगे उद्यमी मित्र लखनऊ। विशेष संवाददाता

मुख्यमंत्री का विजन उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप 'इन्वेस्ट यूपी' राज्य के निवेश पारिस्थितिकी तंत्र को निरंतर सशक्त बना रहा है। मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना के तहत 25 अतिरिक्त उद्यमी मित्रों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का सफल आयोजन किया गया।

परीक्षा का आयोजन यह परीक्षा रविवार को जानकीपुरम स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) में आयोजित की गई। परीक्षा में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के विशेषज्ञों ने सहयोग दिया। इस भर्ती प्रक्रिया का उद्देश्य राज्य में निवेश परियोजनाओं को धरातल उतारने म...