वाराणसी, जून 5 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। फूलपुर पुलिस ने सड़क दुर्घटना से उत्पन्न विवाद में मनीष सिंह की पीट-पीटकर हत्या करने वाले 12 आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई है।बीते 26 अप्रैल को घमहापुर में अनियंत्रित कार ने एक महिला को टक्कर मार दी थी। घटना के बाद आक्रोशित परिजनोंऔर ग्रामीणों ने कार चालक भरथरा निवासी मनीष सिंह के साथ मारपीट की गई, जिसमें उनकी मौत हो गई थी। इसमें अब तक कुल 12 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। गैंगस्टर के मुकदमे में घमहापुर के आशीष राजभर को गैंग लीडर दर्शाया गया है।गैंग के सदस्य के रूप में मनीष राजभर, दीपक राजभर लाल, मनोज प्रजापति, हरिश्चंद्र राजभर, योगेंद्र प्रजापति, गोविंद राजभर, नागेंद्र राजभर, बृजेश प्रजापति, राजेश प्रजापति, अभिषेक उर्फ बुद्धू, पवन राजभर नामजद किए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्...