वाराणसी, अप्रैल 30 -- पिंडरा, संवाद। भरथरा के उद्यमी मनीष सिंह की हत्या के मामले में जिले के सपाजनों का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार दोपहर उनके घर जाने के लिए रवाना हुआ। बहुतरा के पास फूलपुर पुलिस ने रोक दिया। इसे लेकर आक्रोशित सपाजनों ने बहुतरा में बाबतपुर जमालपुर मार्ग जाम कर दिया। जिलाध्यक्ष सुजीत उर्फ लक्कड़ यादव के नेतृत्व में नारेबाजी की जाने लगी। करीब आधे घंटे के बाद पुलिस ने अपने साथ ही भरथरा गांव चलने की शर्त रखी। इसके बाद सपाजन माने और पुलिस के साथ मनीष सिंह के घर रवाना हुए। बता दें कि बीते रविवार रात मनीष सिंह की कार से पिंडरा में एक महिला को टक्कर लग गई थी, जिससे गुस्साए लोगों ने मनीष की पीटकर हत्या कर दी थी। यह भी पढ़ें- दोना पत्तल का कारखाना चलाने वाले भरथरा के मनीष सिंह की हत्या के आरोपियों में घमहापुर के दो इनामी भी हैं, जो उनके ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.