बरेली, मार्च 13 -- मध्यपूर्व देशों में चल रहे युद्ध का असर अब शहर के प्लास्टिक उद्योगों पर भी दिखाई देने लगा है। कच्चे माल की आपूर्ति बाधित होने से प्लास्टिक से जुड़े उद्योगों की लागत बढ़ गई है। उद्यमियों का कहना है कि यदि स्थिति जल्द सामान्य नहीं हुई तो इसका असर खाद्य पदार्थों की पैकिंग और आपूर्ति पर भी पड़ सकता है। उद्योग संगठनों के अनुसार प्लास्टिक शीट, बोतल और खाद्य पदार्थों की पैकिंग में इस्तेमाल होने वाले रॉ मैटेरियल की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इसके कारण बाजार में उपलब्ध कच्चे माल के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के चैप्टर चेयरमैन मयूर धीरवानी ने बताया कि खाद्य पदार्थों की पैकिंग के लिए इस्तेमाल होने वाला रॉ मैटेरियल पहले बाहर से आता था, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में इसकी सप्लाई प्रभावित हो गई है। ज...