उद्यमी जागरूकता कार्यक्रम में योजनाओं की दी जानकारी
बुलंदशहर, जून 17 -- दिल्ली रोड स्थित होटल में बुधवार को सखी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री फाउंडेशन के तत्वावधान में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय के सहयोग से एक दिवसीय उद्यमी जागरूकता एवं विशेष विक्रेता विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ संस्था की संस्थापक चंदा किरण ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला, अनुसूचित जाति (एससी) एवं अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के उद्यमियों को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ना और उन्हें व्यापारिक अवसरों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में जिले के करीब 100 से अधिक उद्यमियों ने भाग लिया। एलडीएम कार्यालय से आए विनय कुमार गुप्ता ने बैंक ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और वित्तीय प्रबंधन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। यह भी पढ़ें- उद्यमी जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.