मेरठ, अगस्त 26 -- वेव सिटी थानाक्षेत्र में मेरठ के उद्यमी के बेटे और उसके दो साथियों से 24.85 लाख रुपये की लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने मंगलवार को पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें दो बदमाश मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हो गए। गिरफ्तार आरोपियों से दस लाख रुपये, दो तमंचे, छह कारतूस और बाइक बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक घटना में 14 बदमाश शामिल थे। नौ फरार बदमाशों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि मेरठ के लोहियानगर निवासी नईमुद्दीन के बेटे गिलमान से शुक्रवार रात हाईटेक कॉलेज के पास कार सवार हथियारबंद बदमाशों ने 24.85 लाख रुपये लूट लिए थे। गिलमान चचेरे भाई समद और साथी सलीम के साथ दिल्ली जा रहे थे। बदमाशों ने गाड़ी रुकवाकर तलाशी के बहाने पिस्टल तान दी और रकम लूट ली। विरोध करने पर स...