उद्यमी के बेटे से लूटकांड में सरेंडर करने वाले दो बदमाशों से पूछताछ
गाज़ियाबाद, सितम्बर 25 -- गाजियाबाद, योगेंद्र सागर। वेव सिटी क्षेत्र में डीएमई पर 21 अगस्त की रात मेरठ के स्क्रैप कारोबारी से हुई 24.85 लाख रुपये की लूट के मामले में कोर्ट में सरेंडर करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को पीसीआर पर लेकर पूछताछ की। सात घंटे की रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 65 हजार रुपये और दो तमंचे बरामद किए। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने लूट की रकम का बंटवारा अर्थला स्थित हज हाउस के पास किया था। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि लूटकांड ने शामिल साहिबाबाद के अर्थला निवासी इंतजार और अनस ने मंगलवार को अदालत में आत्मसमर्पण किया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने दोनों को पूछताछ के लिए पीसीआर पर लेने की अनुमति मांगी थी। न्यायालय ने शुक्रवार सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक सात घंटे की पुलिस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.