धनबाद, अगस्त 21 -- कोयले के अवैध खनन के खिलाफ एक तरफ बीसीसीएल में जमीनी स्तर पर कार्रवाई चल रही है तो दूसरी तरफ कोकिंग कोल के बड़े उपभोक्ताओं को भी बीसीसीएल सीएमडी ने इस मुहिम में शामिल करते हुए अपील की कि अवैध कारोबारियों और अनधिकृत स्रोतों से कोयला खरीदने से उपभोक्ता बचें। कोलकाता में आयोजित तीन दिवसीय (19-21 अगस्त) बिग मिंट फेरस वीक-2026 में सीएमडी बीसीसीएल मनोज कुमार अग्रवाल ने कोकिंग कोयला उपभोक्ताओं के साथ गुरुवार को संवाद किया। कार्यक्रम में इस्पात एवं अन्य संबद्ध उद्योगों से जुड़े उपभोक्ताओं तथा फेरस उद्योग के विभिन्न हितधारकों की व्यापक भागीदारी रही। उपभोक्ताओं के साथ संवाद के दौरान सीएमडी ने इस बात पर जोर दिया कि औपचारिक, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित कोयला आपूर्ति शृंखला को मजबूत करने की जिम्मेदारी केवल उत्पादकों की ही नहीं, बल्कि उ...