सहारनपुर, जनवरी 2 -- कोहरे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं उनमें कमी लाने के उद्देश्य से चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज द्वारा पुलिस विभाग एवं यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में देहरादून स्थित राकेश केमिकल तिराहा पर आयोजित कार्यक्रम में लगभग 100 वाहनों की बैक साइड पर रेडियम रिफ्लेक्टर स्टीकर लगाए गए। संस्था के अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी ने कहा कि चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज समाज के प्रति उत्तरदायी उद्यमियों की एक सशक्त संस्था है, जो सामाजिक दायित्वों के निर्वहन हेतु सदैव तत्पर रहती है। सर्दियों में घने कोहरे के कारण दृश्यता कम हो जाती है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। विशेषकर पुराने वाहन एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली, जिनमें बैकलाइट की सुविधा नहीं होती, सड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.