वाराणसी, फरवरी 25 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। चेक से बिजली बिल स्वीकार न किए जाने पर उद्यमियों ने नाराजगी जताई। मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने शिकायत की कि चांदपुर स्थित बिजली काउंटर पर चेक लेकर पहुंचने वाले उद्यमियों को वापस कर दिया जा रहा है। साथ ही चेक वाला काउंटर बंद होने से भी उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उद्यमियों की नाराजगी पर अधिकारियों ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में नगर निगम की ओर से जारी भारी-भरकम टैक्स नोटिसों का भी विरोध किया गया। उद्यमियों का कहना था कि चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र जिला उद्योग केंद्र के अधीन विशिष्ट क्षेत्र है और अब तक उद्योग विभाग ने इसे नगर निगम को हैंडओवर नहीं किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.