सहारनपुर, मार्च 16 -- सोमवार को इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन से जुड़े उद्यमियों ने राज्य कर विभाग की नवांगतुक एडिशनल कमिश्नर रुबी सिंह से मुलाकात की और जीएसटी से जुड़े नवीन नियमों और प्रावधानों की जानकारी के लिए जागरूकता कार्यशाला आयोजित करने की मांग की। चैप्टर चेयरमैन गौरव चोपड़ा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संस्था के समस्त सदस्यों की ओर से पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। संस्था का परिचय देते हुए बताया कि आईआईए एमएसएमई सेक्टर का देश का अग्रणी औद्योगिक संगठन है, जो प्रदेश के 58 जनपदों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है तथा प्रदेश में लगभग 15 हजार एमएसएमई उद्यमी इससे जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि जनपद सहारनपुर में भी संस्था के करीब 700 सदस्य हैं। एडिशनल कमिश्नर रूबी सिंह ने कहा कि विभाग का उद्देश्य उद्यमियों को अनावश्...