हापुड़, जनवरी 12 -- धौलाना थानवा क्षेत्र में एम.जी. रोड स्थित यूपीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में पिछले दिनों हुई लाखों रुपये की चोरी की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस घटना का पर्दाफाश होने पर सोमवार को एम.जी.आर. इंडस्ट्रियलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह से भेंट कर उन्हें सराहना पत्र सौंपा। एसोसिएशन की ओर से औद्योगिक क्षेत्र में कीमती रॉ-मटीरियल (लोहा, स्टील, एल्यूमिनियम आदि) का उपयोग करने वाली कंपनियों की एक सूची भी पुलिस प्रशासन को सौंपी गई, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके। प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने वारदात का जल्द पर्दाफाश कराने पर एसपी पर आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल में एमजीआर इडस्ट्रियलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक शर्मा ...