कन्नौज, अप्रैल 17 -- जिला उद्योग बंधु की बैठक आयोजित हुई। ठठिया में इत्र पार्क में उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष कैंप का आयोजन हुआ।उद्यमी अभिनय गुप्ता ने कहा कि इत्र पार्क में जल कनेक्शन की समस्या है। जल निगम ने शीघ्र समाधान कराने की बात कही। उद्यमी प्रखर कपूर ने कहा कि मिट्टी भरान, प्रदूषण नियंत्रण विभाग, अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र व विद्युत विभाग से कनेक्शन उपलब्ध कराए जाने की मांग रखी। द अत्तर एसोसिएशन अध्यक्ष पवन त्रिवेदी ने जल एवं विद्युत कनेक्शन सहित विभिन्न विभागीय अनापत्ति प्रमाण पत्रों की शीघ्र कराए जाने की बात कही। इस मौके पर यूपीसीडा, जल निगम, खनन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र में 272 लाख से बढ़ेंगी सुविधाएं यह भी पढ़ें- आगरा के विकास के एजेंडे पर मंथन

हि...