सीवान, सितम्बर 5 -- सीवान, कार्यालय संवाददाता। जिले के उद्यमियों को स्थानीय उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने और कारोबार के विस्तार के उद्देश्य से गुरुवार को निर्यात संवर्धन, ई-कॉमर्स तथा प्रोक्योरमेंट एवं मार्केटिंग सपोर्ट योजना पर एकदिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सह कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यशाला में उद्यमियों को सरकारी योजनाओं के साथ डिजिटल बाजार, सरकारी खरीद और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय व्यापार की संभावनाओं की जानकारी दी गई। योजनाओं का लाभ लेकर उद्यम विस्तार पर जोर जिलाधिकारी ने कहा कि एमएसएमई विकास कार्यालय की ओर से आयोजित यह कार्यशाला जिले के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमियों के लिए काफी उपयोगी है। बदलते बाजार के दौर में उद्यमियों को अपने उत्पादों की गुणवत्...