धनबाद, जून 28 -- द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) धनबाद शाखा की ओर से शनिवार को एमएसएमई महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता सीए शशि भूषण दुबे ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम से संबंधित एमएसएमई विकास अधिनियम, 2006 के सभी प्रमुख प्रावधानों, नियमों एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उद्यमियों को एमएसएमई पंजीकरण, अधिनियम के अंतर्गत उपलब्ध लाभों, सरकारी प्रोत्साहनों तथा वित्तीय सहायता योजनाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि एमएसएमई इकाइयों के आपूर्तिकर्ताओं का भुगतान निर्धारित समय-सीमा के भीतर करना कानूनी दायित्व है। विलंबित भुगतान पर ब्याज एवं अन्य कानूनी परिणामों की भी जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News सरकारी योजनाओं, वित्तीय प्रबंधन के प्रति किया जागरूक सीए दुबे ने चार्टर्...