बागपत, जुलाई 26 -- बागपत। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण कैंपस में शनिवार को व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्यमी और अधिवक्ताओं के साथ विभाग की योजनाओं के संबंध में चर्चा की। वहीं जीएसटी करदाताओं को जीएसटी की विधिक व्यवस्थाओं के प्रति जागरूक किया है। जोनल एडिशनल कमिश्नर हरिराम चौरसिया व संयुक्त आयुक्त अनीता गब्र्याल ने बताया कि कार्यक्रम का मकसद उद्यमियों के बीच बेहतर बेहतर समन्वय स्थापित हो। व्यापारियों को जीएसटी रिटर्न, मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना की जानकारी दी। उत्पादन व बिक्री के अनुसार रिटर्न फाइल करें, जिससे सरकार को अधिक से अधिक राजस्व प्राप्त हो सके। औद्योगिक इकाइयों के व्यवसायियों को चाइनीज मांझे के उपयोग से जुड़े जोखिमों के बारे में जागरूक किया। इससे होने वाले नुकसान और ब्रिकी पर लगाए गए प्...