मिर्जापुर, फरवरी 27 -- मिर्जापुर। डीएम पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय उद्योग बंधु की बैठक बैंकर्स सहित सभी सम्बन्धित अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता पर ससमय निस्तारण करने का निर्देश दिया। कहाकि उद्यमियों को अनावश्यक भटकना न पड़े। सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा के दौरान डीएम ने प्रबंधक लीड बैंक को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदन व स्वीकृति के सापेक्ष बैंकर्स ससमय ऋण वितरण सुनिश्चित करे। जिससे वे अपने उद्यम को लगा सकें। सीएम युवा उद्यमी विकास योजना 2025-26 में 2600 लक्ष्य के सापेक्ष विभिन्न बैंकों 5009 आवेदन पत्र आनलाइन अग्रसारित किए।इनमें 1902 आवेदन स्वीकृत हुए और 1798 आवेदन पत्र वितरण किया गया। वहीं 566 आवेदन पत्र बैंकों में लम्बित है। ओडीओपी निवेश मित्र,सीएफस...