चंदौली, मई 29 -- चंदौली, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को उद्योग बंधु की बैठक मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें विभिन्न व्यापारी समस्याओं के संदर्भ में चर्चा की गई। सीडीओ ने अधीनस्थ अधिकारियों को समस्याओं की समाधान के लिए कार्य करने की हिदायत दी।रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में निगम की ओर से सीसी रोड का निर्माण कराया गया है। जिससे सड़क काफी उपर हो गई है। जबकि बिजली के खंभे और तार की ऊंचाई नीचे हो गई है। जिससे फैक्ट्री के अन्दर लोडेड ट्रको के उपर का हिस्सा तारो को छूता है। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम, चन्दौली को निर्देशित किया गया कि पुनः प्रस्ताव तैयार कर क्षेत्रीय प्रबन्धक, यूपीसीडा, वाराणसी से समनव्य बनाकर समस्य...