उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित हो निस्तारण: एडीएम
भदोही, मई 30 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। डीएम शैलेश कुमार के निर्देशन में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम न्यायिक विजय नारायण सिंह ने जिला उद्योग बंधु एवं जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक अधिकारियों के साथ की। बैठक में उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान एडीएम न्यायिक ने उद्यमियों, व्यापारियों एवं निवेशकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि व्यापार एवं उद्योग से संबंधित मामलों का निस्तारण समयबद्ध और प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यापारियों एवं उद्यमियों के प्रति सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए लंबित प्रकरणों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि जिले में रोजगार के अधिक अवसर सृजित हो सकें और उद्योगों का बेहतर संचालन हो। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.