कौशाम्बी, अप्रैल 16 -- कलक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में गुरुवार को उद्योग बंधु की बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता करते हुए सीडीओ ने मातहतों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। चेताया कि मनमानी करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने सबसे पहले उद्यमियों की समस्याओं को सुना। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। सीएम उद्यमी युवा योजना के तहत विभिन्न बैंकों में लंबित ऋण आवेदनों की बैंकवार समीक्षा की। बैंकर्स से साफ कहा कि लंबित ऋण आवेदनों को शीघ्र निस्तारित कर दिया जाए। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं की जाएगी। उन्होंने एमओयू दाखिल निवेशकों की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना। बैठक में उपायुक्त उद्योग ने बताया कि निवेश मित्र पोर्टल पर इस माह कुल 38 प्रकरण प्राप्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.