हरिद्वार, फरवरी 26 -- रोशनाबाद स्थित विकास भवन के सामने मैदान में तीन दिवसीय आयोजित लघु उद्योग भारती की प्रदर्शनी और उद्यमी सम्मान समारोह का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी और विधायक आदेश चौहान ने किया। प्रदर्शनी में लगभग 150 से अधिक फार्मा और मेडिकल पैकेजिंग कंपनियों ने प्रतिभाग किया है। प्रदर्शनी में फार्मा से संबंधित इक्विपमेंट्स की प्रदर्शनी लगाई गई है। जिन उद्यमियों ने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए उन्हें सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनियों से बहुत जानकारी मिलती है। सरकार रोजगार के लिए नई नई योजनाएं ला रही हैं। उद्यमियों का देश की आर्थिक व्यवस्था में बहुत योगदान है। विधायक आदेश चौहान ने कहा कि सरकार की नीतियां से फार्मा कंपनियां के साथ साथ युवाओं को रोजगार में भी ...