देहरादून, मई 9 -- देहरादून। तुलाज इंस्टीट्यूट देहरादून की ओर से टीबीआई-केआईईटी के सहयोग और भारत सरकार के विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग की टेक्नोलॉजी ट्रांसलेशन एंड इनोवेशन डिवीजन के प्रायोजन में पंद्रह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम ऑन एंटरप्रेन्योरशिप का आयोजन किया गया। कॉलेज परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को उद्यमिता से जुड़ी आवश्यक कौशल व ज्ञान प्रदान करना और शैक्षणिक संस्थानों में नवाचार आधारित वातावरण को बढ़ावा देना था। इसमें विशेषज्ञों ने उद्यमिता, नवाचार, स्टार्टअप इकोसिस्टम और संस्थागत विकास जैसे विषयों पर व्याख्यान दिए। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ रविंद्र गौर ने किया। समापन सत्र में डॉ रीता सेन गुप्ता, डॉ शैलेंद्र कुमार, डॉ. निशांत सक्सेना आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वरोजगार की ...